चारामा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना युवा प्रभाग, मुड़ाक्षेत्र बड़ेगौरी के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मुड़ाक्षेत्र बड़ेगौरी के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के बीच संपन्न हुई, जिसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता हेतु कुल 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 180 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के दिन घोषित किया जाएगा, साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
प्रतियोगिता हेतु विभिन्न कक्षाओं के लिए पुरस्कार निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं।
- कक्षा 6वीं से 8वीं तक
- प्रथम पुरस्कार – ₹1500 (प्रायोजक: श्री अनमोल मंडावी, जनपद सदस्य)
- द्वितीय पुरस्कार – ₹1000 (प्रायोजक: गोंडवाना युवा प्रभाग)
- कक्षा 9वीं एवं 10वीं तक
- प्रथम पुरस्कार – ₹1500
- द्वितीय पुरस्कार – ₹1000
- कक्षा 11वीं एवं 12वीं तक
- प्रथम पुरस्कार – ₹2000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹1500
प्रत्येक विजेता को पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में गोंडवाना युवा प्रभाग मुड़ाक्षेत्र बड़ेगौरी के सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में –
लोकेन्द्र कचलाम (ब्लॉक उपाध्यक्ष), कामेश्वर नयताम (ब्लॉक मीडिया प्रभारी), अरुण कोमरा, करम नुरेटी, कोमल हिड़को, चन्द्रभान कांगे, लाला दुग्गा, युवराज सलाम, कल्पुरानी कांगे, रंजना नेताम, विभा पोटाई, अमित पोटाई, सरोज कांगे, उमा कुंजाम, रिचा सलाम, पनेश्वरी तेता एवं प्रभा पोया सम्मिलित रहे।