कांकेर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस कांकेर द्वारा विशेष अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन संचालन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में, यातायात प्रभारी दीपक सॉव की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। पिछले तीन दिनों में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 46 प्रकरणों में 1,47,000 रुपये की चालानी राशि वसूली गई। कार्यवाही इस प्रकार रही:
- शराब सेवन कर वाहन चलाने के 11 प्रकरण – न्यायालय द्वारा ₹1,10,000/- का अर्थदंड
- तेज गति से वाहन चलाने के 21 प्रकरण – ₹25,000/-
- वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग – 2 प्रकरण – ₹2,000/-
- मॉडिफाई साइलेंसर – 3 प्रकरण – ₹1,500/-
- रजिस्ट्रेशन उल्लंघन – 2 प्रकरण – ₹6,000/-
- प्रेशर हॉर्न उपयोग – 10 प्रकरण – ₹3,000/-
इसके अतिरिक्त, सेंट माइकल स्कूल और नरहरदेव स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात जागरूकता दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन से बचने और हेलमेट उपयोग पर विशेष समझाइश दी गई। भारत सरकार द्वारा निर्धारित निर्देशों के तहत HSRP नंबर प्लेट लगवाने हेतु यातायात शाखा में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अब तक 20 लोगों का रजिस्ट्रेशन सुधार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।